फेफड़ों में कफ जमने पर क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 16:19

बलगम जमा होने के कारण सांस लेने में तकलीफ होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा छाती में बलगम जमा होने पर आपको घरघराहट, गले में खराश, छाती में भारीपन, खांसी जो कफ पैदा करती है और सांस का संक्रमण जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

छाती में कफ जमने की समस्या में आपको सबसे पहले सांस लेने में परेशानी, छाती और गले में दर्द का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गले में घरघराहट, थकान, खांसते समय सीने में दर्द, बार-बार खांसी आना और सिरदर्द होना छाती में कफ जमने के लक्षण होते हैं। जिन लोगों में यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है उन्हें ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और एलर्जी आदि की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। कई बार बहुत ज्यादा ठंड वाली जगह पर रहने और बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से भी आपको छाती में कफ की समस्या हो सकती है। आमतौर पर ब्रोंकाइटिस, एलर्जी, निमोनिया, फंगल और वायरल इन्फेक्शन आदि के कारण छाती में कफ जमने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा फेफड़ों में इन्फेक्शन, टीबी और सर्दी आदि की वजह से भी आपको छाती में कफ होने की समस्या का खतरा रहता है। छाती में कफ जमा होने से आपके हृदय पर भी गंभीर असर पड़ता है और इसकी वजह से आपका हार्ट शरीर के अंगों में सही ढंग से खून पंप नहीं कर पाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय के मुताबिक छाती में कफ जमने से आपको इन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है-

1. फेफड़ों में इन्फेक्शन और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा छाती में कफ जमने की वजह से बढ़ सकता है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो फेफड़े खराब भी हो सकते हैं।

2. फेफड़ों में सूजन और लालिमा व जलन भी छाती में कफ जमने के कारण होता है। एक सप्ताह से ज्यादा समय तक इस समस्या के बने रहने से आपको फेफड़ों में सूजन की समस्या हो सकती है।

3. छाती में लंबे समय तक कफ जमा रहने के कारण आपको कंजेस्टिव हार्ट फेलियर की समस्या हो सकती है। यह समस्या हार्ट में लिक्विड के जमा होने से सबसे ज्यादा होती है।

4. छाती या सीने में बहुत लंबे समय तक कफ जमा रहने के कारण आपको टीबी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए सप्ताह भर से ज्यादा समय तक कफ जमा रहने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

5. छाती में लंबे समय तक कफ जमा रहने के कारण आपको सांस लेने से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आप अस्थमा जैसी गंभीर समस्या के शिकार भी हो सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info